Monday, October 19th, 2026

भारतीय फुटबॉल टीम की मैदान पर वापसी, मुकाबले में 1-1 से बराबरी 

दुबई
 भारतीय फुटबॉल टीम ने एक साल से भी अधिक समय के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। लंबे समय के बाद मैदान पर उतरी भारतीय फुटबॉल टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और यहां गुरुवार को दबदबा कायम करने के बावजूद ओमान को दोस्ताना मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक नए तरीके टीम को आगे बढ़ाने के लिए अपना रहे हैं।

भारत को 42वें मिनट में उस समय पहला गोल खाना पड़ा जब चिंग्लेनसेना सिंह ने गोल बचाने के प्रयास में आत्मघाती गोल कर दिया। मनवीर सिंह ने 55वें मिनट में बराबरी का गोल किया, जिससे भारत कोविड-19 लॉकडाउन के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रहा। भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने 10 खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया। उन्होंने मैच से पहले कहा था कि वह अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर देंगे, ताकि वे बड़े मैचों का अनुभव हासिल कर सकें।

 

#भारतीय फुटबॉल टीम

Source : Agency

पाठको की राय